Wednesday, July 22, 2026

चतरा में खिलौनानुमा पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क : झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना की पुलिस ने देल्हो घाटी में नौ अक्तूबर की शाम लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सबानो पंचायत के आराआतु गांव के गौतम कुमार, इचाक कला गांव के पुरुषोतम कुमार, अभिजीत कुमार व संजय कुमार शामिल है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूटे गये दो मोबाइल, एक बाईक व पिस्टलनुमा खिलौना बरामद किया है. यह जानकारी एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने रविवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

नौ अक्टूबर को हुई थी लूटपाट

एसडीपीओ ने बताया कि नौ अक्तूबर की शाम देल्हो घाटी के पास अपराधियों ने खिलौने वाला पिस्टल सटा कर दो बाइक पर सवार तीन लोगो से पैसा व मोबाइल की लूटपाट की थी. इस संबंध में दस अक्तूबर को सिमरिया थाना कांड संख्या 174/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले के उदभेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

पुलिस का छापामारी अभियान जारी

घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि गिरफ्तार संजय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सिमरिया थाना कांड संख्या 124/24 के तहत मामला दर्ज है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर सनोज चौधरी, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, एसआई राजू राणा, आरक्षी विकास कुमार, संजीव कुमार, गृहरक्षक अंकित कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर