गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के जिला कार्यालय गिरिडीह में श्रीमती रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा दुख जताया।
Highlights:
रूपी सोरेन के निधन को बताया अपूरणीय क्षति
श्वेता शर्मा ने रूपी सोरेन के निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनका का योगदान और उनके साथ बिताए समय की यादें हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यालय का माहौल काफी भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रूपी सोरेन की स्मृतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।


