रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के महज 17 मिनट में ही सभी टिकट बिक गए। कुल 4022 टिकट ऑनलाइन बेचे गए। वहीं, जेएससीए स्टेडियम के टिकट काउंटर से 4011 टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह पहले दिन कुल 8033 टिकट बिके।
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा
टिकटों की जबर्दस्त मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनट में सभी टिकट समाप्त हो गए। काउंटर से 1600, 2000, 2500 रुपये कीमत वाले टिकट उपलब्ध थे। महंगे टिकटों की बिक्री काउंटर से नहीं हो रही थी। जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि प्रयाप्ता मात्रा में टिकट उपलब्ध है। दर्शकों को घबराने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे काउंटर से टिकटों की ब्रिकी होगी।


