Monday, October 5, 2026

पलामू में खेत में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक झुलसा, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

पलामू : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में सोमवार को खेत में करंट लगने से करीब 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान पारसपति सिंह पिता लालबिहारी सिंह निवासी जमारी गांव के लाल बिहारी सिंह के पुत्र पारसपति सिंह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पारसपति सिंह अपने खेत में गया था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे उलिहातू, किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन

करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी.इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए MMCH लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर