Monday, October 5, 2026

गिरिडीह में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब में एक युवक और शादीशुदा महिला को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने झाराढाब पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, 18 सितंबर से निजी अस्पताल में हैं इलाजरत

इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया और पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर