Monday, September 28, 2026

9 अक्टूबर को रांची में भारत व वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला, इन दरों पर मिलेंगी मैच की टिकटें

रांची: वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। 27 सितंबर को तिरूअंनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को आठ विकेट से मात दी। तीन वनडे मुकाबला खेलने के बाद वेस्टइंडीज टीम पांच टी-20 मुकाबला भी खेलेगी, जिसेमं दूसरा मुकाबला झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर जेएससीए यानी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच की टिकटों की दरों का ऐलान सोमवार को किया। हालांकि अभी टिकटों की बिक्री को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें : तृषा सिंह समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, लगा ये आरोप

जेएससीए की ओर से जारी सूची के अनुसार, मैच के लिए कम दरों की टिकट ईस्ट एंड वेस्ट हिल के लिए 1600 रुपये में उपलब्ध रहेगी तो वहीं विंग ए लोअर टियर, विंग सी लोअर टियर और विंग डी लोअर टियर के टिकट 3000 रुपये टिकट की दर रखा गया है। इसी तरह विंग ए और सी के अपर टियर की कीमत 2000 रुपये, जबकि विंग बी अपर टियर और विंग डी स्पाइस बॉक्स की कीमत 2500 रुपये निर्धारित की गई है.

विंग बी लोअर टियर का टिकट 3500 रुपये का होगा. इसके अलावा अमिताभ चौधरी पवेलियन-प्रीमियम टेरेस के लिए 4500 रुपये और डोनर्स एन्क्लोजर के लिए 4000 रुपये देने होंगे. वहीं हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 9000 रुपये, एमएस धोनी पवेलियन-लक्जरी पार्लर 10 हजार रुपये और कॉरपोरेट लाउंज 15 हजार रुपये का होगा. प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर विद हॉस्पिटैलिटी की कीमत 18 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जो सूची में सबसे महंगा टिकट है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर