Monday, September 28, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दिल्ली SIR को लेकर आयोग ने किया ये ऐलान

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि वो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मंज़ूरी के बिना चुनाव आयोग के नाम पर फ़ैसले ले रहे हैं. लाइव लॉ ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें : बिहार के मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, Pappu Yadav के नेतृत्व में CM आवास घेराव के लिए निकला मार्च

‘क्वो वारंटो’ की रिट की मांग

बार एंड बेंच के मुताबिक़ राकेश कुमार सिंह की याचिका में ‘क्वो वारंटो’ की रिट की मांग की गई है. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त से यह बताने को कहा गया है कि उन्होंने किस अधिकार के तहत ऐसे फै़सले लिए और अब भी ले रहे हैं, जैसे कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत आयोग को मिले सामूहिक निर्णय लेने के अधिकार का इस्तेमाल वह अकेले करने के हकदार हों.

भारतीय संविधान के प्रावधानों के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट में 5 तरीके के रिट दायर किए जा सकते हैं. इनमें ‘क्वो वारंटो’ भी शामिल है. यह रिट मुख्य रूप से तब जारी की जाती है जब कोई व्यक्ति बिना अधिकार के किसी सार्वजनिक पद पर क़ब्ज़ा कर लेता है.

भारत में चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं. फिलहाल ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जबकि सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी दो अन्य चुनाव आयुक्त हैं. जब तीनों के बीच किसी मुद्दे पर सहमति नहीं होती है, तो फै़सला बहुमत के आधार पर लिया जाना होता है. हालांकि, अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की हाल की रिपोर्टों के मुताबिक़, ज्ञानेश कुमार ने दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के बावजूद कई फैसले लिए.

दिल्ली में SIR को लेकर ये फैसला

चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया में जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, बीएलओ उनके घर जाएंगे. चुनाव आयोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि अब सुनवाई के लिए मतदाताओं को एआरओ/एईआरओ कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं होगी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली में करीब 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस के लिए चिह्नित किया गया है.

दरअसल दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटे हैं. दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई जानी-मानी हस्तियों के नाम उन मतदाताओं की सूची में शामिल हैं, जिन्हें चुनाव अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं.

इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई नाम हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर