न्यूज डेस्क: पांच दिवसीय कामकाज को लेकर आज से होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित हो गई है. रविवार देर शाम बैंक यूनियनों व इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच हुई बातचीत एवं मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद बैंक हड़ताल स्थगित की गई है. देशभर के लाखों बैंक ग्राहकों, व्यापारियों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर है. बैंक हड़ताल स्थगित होने के बाद सभी बैंकों में कामकाज सामान्य ढंग से हो सकेगा। इस संबंध में एसबीआई की ओर से भी बैंक ग्राहकों के लिए सामान्य नोटिस जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें : बैंकों और आभूषण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, गढ़वा में चला सघन निरीक्षण अभियान
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत के सकारात्मक परिणाम आने के बाद यूनियनों ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग कर्मचारियों के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से और सात प्रमुख यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाले निकाय UFBU ने लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया था.
5-डे वर्किंग व्यवस्था: मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौते के तहत सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करना और इसकी भरपाई के लिए सप्ताह के बाकी दिनों में काम के समय को 40 मिनट बढ़ाना. PLI योजना पर पुनर्विचार: परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में हाल ही में किए गए बदलावों को वापस लेना. पेंशन और भर्ती: पेंशन में संशोधन, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना (OPS) में स्विच करने का विकल्प देना और शाखाओं में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए पर्याप्त नई भर्तियां करना


