क्राइम डेस्क: झारखंड के सरायकेला थाना क्षेत्र के कपाली ओपी क्षेत्र के अलबेला गार्डन स्थित मुन्ना खटाल में रविवार को मवेशी चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की और बाद में उसे कपाली पुलिस के हवाले कर दिया।
इसे भी पढ़ें : सीओ से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला फर्जी, रिश्तेदार को फंसाने के लिए भेजा था धमकी भरा मैसेज
पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान आसिफ के रूप में बताई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बबला, गुरु और आरिफ नामक तीन युवक खटाल के अंदर गए थे, जबकि वह बाहर खड़ा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे भी चोरी की घटना में शामिल होने के संदेह में पकड़ लिया।


