Sunday, September 27, 2026

रांची में कार बिक्री के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुरानी कार बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोपी ने दो वाहन मालिकों को झांसा देकर उनकी कारें बिकवा दीं, लेकिन बिक्री की पूरी रकम खुद रख लिया. इसके बाद धुर्वा थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर किया. आरोपी का नाम इमरान खान है.

इसे भी पढ़ें : पलामू में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, पांकी थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सादिक अनवर ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने जून 2024 में अपने परिचित इमरान खान के माध्यम से अपनी कार जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH 11 DB 3579 है, हजारीबाग के एक खरीदार को चार लाख बीस हजार रुपये में बेची थी. खरीदार ने पूरी रकम बिचौलिए इमरान खान के खाते में ट्रांसफर कर दी, लेकिन इमरान ने सादिक को केवल एक लाख सत्तर हजार रुपये ही दिए और शेष ढाई लाख रुपये अपने पास रख लिया.

धोखाधड़ी का यह खेल यहीं नहीं रुका. सादिक के ही पड़ोस में रहने वाली अफसाना परवीन ने भी अक्टूबर 2024 में इमरान के माध्यम से अपनी कार जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH 01 DM 9561 है, लातेहार के एक व्यक्ति को दो लाख सतर रुपये में बेची थी. इस सौदे में भी आरोपी इमरान ने महिला को मात्र नब्बे हजार रुपये दिए और बाकी के एक लाख अस्सी रुपये अपने पास रख लिया. दोनों मामलों को मिलाकर आरोपी ने कुल चार लाख तीस हजार रुपये की धोखाधड़ी की है. पीड़ितों का आरोप है कि इमरान खान ने इलाके के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह चूना लगाया है और इस पूरे खेल में उसका परिवार भी शामिल है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर