Saturday, September 26, 2026

जमशेदपुर में पुलिस ड्रग-सट्टा के सरगनाओं को पकड़े, नेटवर्क ध्वस्त करे : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि ड्रग्स और सट्टेबाजी के सरगनाओं को पकड़ना पुलिस प्रशासन का काम है। हम लोग उनका सहयोग करते रहेंगे। यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ड्रग्स और सट्टा कारोबारियों के लिंक्स को खंगाले, सरगनाओं को गिरफ्तार करे और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करे। बिष्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर युवा जदयू द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में वे बोल रहे थे।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मरीन ड्राइव, रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों की फायरिंग में 3 घायल

उन्होंने कहा कि गत 21 सितंबर को बारीडीह की सभा में हम लोगों ने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सम्मेलन करने और अभियान चलाने की घोषणा की थी। उसका फौरी तौर पर असर यह हुआ कि पुलिस प्रशासन ने ड्रग्स और सट्टा चलाने वाले लोगों को पकड़ा लेकिन ये छोटे लोग हैं। असलियत में जब तक सरगना नहीं पकड़े जाएंगे, उनका नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त नहीं होगा, तब तक बात पूरी तरह बनेगी नहीं।

सरयू राय ने बैठक में कहा कि इस अभियान से उन एनजीओज को भी जोड़ा जाएगा, जो पहले से ही ड्रग्स और सट्टाबाजी के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनसे सहयोग लिया जाएगा। इन गैर सरकारी संगठनों को 2 अक्टूबर के सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर, रविवार को इस सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में उनके बारीडीह स्थित कार्यालय में अपराह्न 12.30 बजे से बड़ी बैठक बुलाई गई है। उस बैठक में कई निर्णय होंगे।

सरयू राय ने कहा कि सट्टेबाजी और ड्रग्स के सेवन से आम लोगों का जीवन खराब हो रहा है। परिवार टूट रहे हैं। तनाव बढ़ रहा है। ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ की घोषणा के बाद से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। महिलाओं का रिस्पांस भी बेहतर है।

गौरतलब है कि ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन 2 अक्टूबर को धालभूम क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरु होगा। कार्यक्रम की रुपरेखा प्रायः तैयार हो चुकी है। 27 सितंबर को कई समितियों की घोषणा होने की संभावना है। बैठक में इस सम्मेलन के संयोजक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह, मुकुल मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, अमित शर्मा, नीरज सिंह, विवेक पाण्डेय , अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर