Saturday, September 26, 2026

जमशेदपुर में गोलमुरी में बैंक डकैती व आभूषण दुकान में चोरी से भड़का व्यवसायियों का आक्रोश, स्थानीय बाजार बंद

जमशेदपुर: गोलमुरी में बैंक डकैती और ज्वेलरी दुकान में चोरी के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार बंद रहा। सुबह से ही अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कारोबारियों ने अपराध पर अंकुश लगाने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सुरक्षा व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गुमला में 13 वर्षीय नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बेरहमी से की पिटाई, RIMS रेफर

गुरुवार को गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने करीब 33.20 करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी लूट लिए थे। उसी रात बैंक से करीब 150 मीटर दूर आरती ज्वेलर्स में भी चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर प्रवेश किया और करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 15 हजार रुपये नकद ले गए।

एक ही दिन बैंक डकैती और ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना से कारोबारियों में भारी आक्रोश है। बाजार समिति की बैठक में दुकानदारों ने कहा कि लगातार आपराधिक घटनाओं से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो बाजार स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर