पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया में करमा पूजा के बाद करम डाल विसर्जन के दौरान लापता बच्चे का शव बरामद हुआ है. कोयल नदी में डूबे आठ वर्षीय हेमंत कुमार सिंह का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने गढ़वा जिले के बेलचंपा घाट से हेमंत का शव बरामद किया.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के बंदरकुपी गांव में बोकारो में पदस्थापित पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

हेमंत चैनपुर के पतरिया खुर्द गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र था.23 सुबह करम डाल विसर्जन के दौरान हेमंत समेत पांच लड़के कोयल नदी के गहरे पानी में चले गए थे. हादसे में चार लड़कों की मौत हो गई थी, जबकि हेमंत लापता था.चारों के शव पहले ही बरामद कर लिए गए थे.
हेमंत की तलाश के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस के बाद एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया था. करीब 48 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार को उसका शव बेलचंपा घाट से बरामद किया गया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


