Friday, September 25, 2026

पवन साई को झारखंड भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया, करमवीर सिंह भेजे गए छत्तीसगढ़

रांची: बुधवार को देश के सभी 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी व सह प्रभारी की घोषणा के बाद अब भाजपा ने सभी राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति का ऐलान किया है। पवन साईं झारखंड में अब संगठन महामंत्री का पद संभालेंगे। झारखंड में अब तक यह जिम्मेदारी करमवीर सिंह संभाल रहे थे। उन्हें अब छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभा रहे पवन साई को अब झारखंड लाया गया है।

इसे भी पढ़ें : पलामू के कोयल नदी में डूबे बच्चे का 30 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, NDRF टीम ने शुरू की खोजबीन

पवन साईं लंबे समय तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) रहे हैं। 2022 में भी उन्हें प्रदेश टीम में इसी जिम्मेदारी पर रखा गया था। 2023 के विधानसभा चुनाव तक छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रमुख फैसलों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका रही। अब उन्हें छत्तीसगढ़ से हटाकर झारखंड का संगठन सौंपा गया है। गुरूवार को पार्टी के इसका अलावा 22 अन्य राज्यों में भी नई नियुक्तियां की है। इसी क्रम में अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर धर्मपाल को संगठन महामंत्री के पद पर बनाये रखा गया है।

पवन साई लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं. करीब 10 वर्षों तक छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर रहने के दौरान साल 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. उनके कार्यकाल में ही भाजपा ने राज्य में 15 से 54 सीटों पर छलांग लगाई थी. उन्हें शांत, अनुशासित, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने और विवादों से दूर रहने वाले रणनीतिकार के रूप में देखा जाता है.

इधर झारखंड के संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह को फिर से झारखंड के अलावा बिहार, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सौदान सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव के समय झारखंड के संगठन महामंत्री का पद संभाल चुके हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी है. उनका मुख्य केंद्र भुवनेश्वर होगा. सौदान सिंह इन राज्यों में बीजेपी के सांगठनिक कामकाज और आपसी समन्वय की निगरानी करेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ संगठन से जुड़े रहे अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। शिवप्रकाश को मुंबई का राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री बनाया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर