पलामू : करम डाल विसर्जन के दौरान कोयल नदी में लापता हुए बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम चैनपुर पहुंची.बुधवार सुबह हुए हादसे में मौके पर चार लड़कों के शव बरामद कर लिए गए थे.हालांकि हेमंत सिंह नामक आठ वर्षीय बच्चे का शव अब तक नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ें: बंगाल में बड़े निवेश की तैयारी, गौतम अडानी आज सीएम शुभेंन्दु अधिकारी से कर सकते हैं मुलाकात
बुधवार सुबह पतरिया खुर्द गांव के पांच लड़के करम डाल विसर्जन के लिए कोयल नदी पहुंचे थे. इसी दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा.उसे बचाने के चक्कर में सभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे में नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12) और विशाल पासवान (16) की मौत हो गई.हेमंत कुमार सिंह (8) अब भी लापता है.स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी भी मौत हो चुकी है.
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश अभियान चलाया था. अब लापता हेमंत की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम नदी में अभियान चलाएगी. इधर बुधवार को तीन मृतकों का दाह संस्कार कर दिया गया था.जबकि अमित कुमार ठाकुर का दाह संस्कार गुरुवार को किया गया.इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे.हेमंत का 30 घंटे अधिक बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया है.NDRF की टीम पहुंचने के बाद शव मिलने की पूरी उम्मीद है.


