Friday, September 25, 2026

झारखंड में DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, एमिकस क्यूरी पर राज्य सरकार देगी जवाब

रांची: झारखंड में डीजीपी नियुक्ति मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आज गुरूवार को एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर झारखंड सरकार की ओर से पक्ष रखा जाएगा। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ में बुधवार को हुई सुनवाई में झारखंड सरकार की ओर से अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार की सड़क दुर्घटना में मौत, जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार राज्य में डीजीपी की नियुक्ति के लिए नियम बनाए गए हैं। सरकार ने नियमों में एक बदलाव भी किया है, ताकि महिला IPS अधिकारी को डीजीपी बनने का मौका मिल सके। सरकार ने बताया कि तदाशा मिश्रा डीजीपी रैंक पर प्रमोट होने वाली झारखंड की एकमात्र महिला आईपीएस अधिकारी हैं। सरकार ने नक्सलवाद और अपराध के खिलाफ उनके काम का भी हवाला दिया और इसी आधार पर नियम में बदलाव को सही बताया।

बता दें कि याचिकाकर्ता बाबूलाल मरांडी की ओर से आरोप लगाया गया कि झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति में पहले मनमानी होती रही है। कपिल सिब्बल ने कहा कि एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार 24 सितंबर को अपना पक्ष रखेगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट डीजीपी की नियुक्ति को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर