Friday, September 25, 2026

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार की सड़क दुर्घटना में मौत, जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ हादसा

जमशेदपुर: झारखंड के टाटा नगरी जमशेदपुर में मरीन ड्राइव सड़क पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

ब्रेकडाउन ट्रक बना मौत का जाल

मरीन ड्राइव सड़क पर तड़के करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ब्रेकडाउन होने के कारण बीच सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार पीछे से सीधे ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकलवाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग नींद से जाग गए। सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं। उनकी पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में बताई जा रही है। मृतकों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर