देवघर: साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के असुरबांधा स्थित ब्लॉक के पीछे मैदान में कुछ संदिग्ध लोग फ्लिपकार्ट, अमेजन के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी तथा गूगल पर फोनपे ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में आर्मी छावनी के बाहर से फर्जी वोटर आईडी के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहादत अंसारी , गुलफराज अंसारी और सरफराज अंसारी के रूप में हुई है। तीनों सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिंझा-पिपरा गांव के रहने वाले हैं।


