Tuesday, September 22, 2026

पलामू में 48.50 लाख रुपये मूल्य के नौ किलो से अधिक अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ़्तार

पलामू : जिले के छत्तरपुर थानान्तर्गत दो अलग-अलग क्षेत्रों में खुफिया सूचना पर विशेष पुलिस दल ने एक अभियान के तहत अड़तालीस लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ “अफीम” बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक बिहार का रहने वाला है । यह जानकारी पुलिस ने दिया है। इन तस्करों के पास से कुल 09.660 किलोग्राम अवैध अफीम, एक-एक मोटरसाइकिल, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद पुलिस ने किया है।

इसे भी पढ़ें: Patna Cyber Crime: बैंक कस्टमर केयर जैसे नंबर से ठगी, 8 संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार उन्हें इस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जानकारी खुफिया सूचना से प्राप्त हुई थी, जिसके बाद विशेष पुलिस दल का गठन कर एक रणनीति के तहत तस्करों को पकङने की कवायद की गई, जिसके जाल में बिहार का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से छतरपुर आकर फंस गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसे पकङने के लिए रात में करमा चराई रोड में वाहनों की जांच पङताल शुरू की गयी तब पथलगढ़ा के समीप एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस बल को देखकर चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

पूछताछ के क्रम में चालक ने पुलिस को अपना नाम रंजन रजक (उम्र करीब 36 वर्ष), पिता– शिवनंदन रजक, ग्राम डुमरिया, थाना डुमरिया, जिला गया (बिहार) बताया। उसकी मोटरसाइकिल विधिवत तलाशी लेने पर दो काले प्लास्टिक में कुल 02.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंजन रजक से प्रारंभिक पूछताछ एवं उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंझौली निवासी दयानंद प्रसाद के घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मिट्टी के घर के एक कमरे से 07.000 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल बरामद कर विधिवत जब्त एवं सील किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर