क्राइम डेस्क: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार व छेड़खानी की घटना के बाद आम लोगों में नाराजगी काफी ज्यादा है। घटना से संबंधित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर पूरे देश में भारी नाराजगी देखी जा रही है. इस बीच मंगलवार दोपहर इस घटना के आरोपियों संग पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कक्षा 9 की मैथ्स की NCERT की नई किताब बाजार में उपलब्ध, सोशल साइंस की पुस्तक 30 सितंबर को आएंगी
इन दोनों में मुख्य आरोपी भी शामिल है, जिसकी पहचान नंदन यादव के तौर पर की गई है। इसके पैर में गोली लगी है, एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के एनकाउंटर में घायल होने व उसका पैर टूटने की खबर सामने आई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर है कि भागने के क्रम में पुलिस ने उसे गोली मारी है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है. इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था जो नाबालिग हैं. इस बीच फरार नंदन यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस कांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है.


