Tuesday, September 22, 2026

ज़हीर ख़ान होंगे आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच

खेल डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान को आईपीएल 2027 सीज़न के लिए अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने का एलान किया है. ज़हीर, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे. फ्लेमिंग ने 18 साल बाद इस साल ही फ्रेंचाइज़ी के साथ अपना नाता तोड़ते हुए इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनने का ऑफर स्वीकार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में अगले तीन दिनों तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी

बयान में सीएसके ने कहा

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा , ”चेन्नई सुपर किंग्स ने भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान को टाटा आईपीएल 2027 के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है.” बयान में कहा गया, ”2011 विश्व कप में भारत की सफल मुहिम का अहम हिस्सा रहे ज़हीर को सभी फॉर्मेट में खेलने का व्यापक अनुभव है. उन्होंने 14 साल के करियर में भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. आईपीएल में ज़हीर ने 100 मैच खेले और संन्यास के बाद कोचिंग की भूमिका निभाई.”

जहीर की मुख्य उपलब्धियां

चेन्नई से जुड़ने से पहले ज़हीर 2025 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे, लेकिन एक साल बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था. 47 साल के ज़हीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. 2011 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान वह 21 विकेट लेकर टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर