क्राइम डेस्क: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। ये घटना 19 सितंबर की बताई गई है और वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कारवाई शुरू कर दी। अब इस घटना को लेकर JJD यानी जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है।
Highlights:
इसे भी पढे: झारखंड में अगले तीन दिनों तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी
सुरक्षा को लेकर भी उठाए सवाल
जमुई की घटना पर तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लड़का और लड़की दोनों एक साथ बाहर गए थे। और ये उनका निजी मामला है। लेकिन जिस तरह से उन दोनों के साथ बदसलूकी की हुई है, वह पूरी तरह गलत है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले में बिहार सरकार और सीएम को जवाब जरूर देना चाहिए। उन्होंने युवाओं, खासकर औरतें और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी काफी सवाल किए।
जवाब नहीं तो करेंगे भूख हड़ताल
तेज प्रताप यादव ने सरकार को आंदोलन के चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले में पर कोई जवाब नहीं आता है तो उनकी पार्टी भूख हड़ताल करेगी। उन्होनें बिहार में विरोध प्रदर्शन शुरू करने की भी बात कही है। उनके अनुसार सरकार को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सक्त कारवाई करनी चाहिए।
तेज प्रताप यादव ने पुलिस की कारवाई पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्य आरोपियों की जगह किसी निर्दोष व्यक्ति की गिरफ़्तारी न हो जाए। उनका कहना है कि सिर्फ गिरफ़्तारी दिखाना पर्याप्त नहीं हैं। घटना में शामिल असल आरोपियों की पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ सक्त कानूनी कफ़वाई भी होनी चाहिए।
SIT की टीम करेगी जांच
इधर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अब तक कुल 7 लोगों की पहचान हुई है। साथ ही तीन आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है। इस मामले में SIT की एक टीम जांच कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाले 120 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नाबालिग पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक करने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।


