रांची: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में सोमवार को बड़गाई अंचल भूमि गड़बड़ी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोप गठन पर सुनवाई अब गुरूवार को 24 सितंबर को होगी. इस मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सुनवाई में सीएम हेमंत सोरेन को भी शामिल होना था लेकिन जियो के खराब नेटवर्क की वजह से कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की तिथि गुरूवार को निर्धारित की।
इसे भी पढ़ें : राज्य सरकार को राज्य के राजस्व से कुछ लेना देना नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने की चिंता : आदित्य साहू
बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन से जुड़ा यह मामला रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। ईडी का आरोप है कि जमीन से जुड़े लेनदेन में फर्जी दस्तावेजों और अन्य प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने निचली अदालत में दाखिल डिस्चार्ज याचिका में आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ पर्याप्त प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं हैं। बचाव पक्ष ने ईडी की ओर से पेश किए गए कुछ बयानों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर भी सवाल उठाए थे।


