Monday, September 21, 2026

बॉलीवुड में दिखा छठ का रंग, ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान-शरवरी ने दिया सूर्य देव को अर्घ्य

मनोरंजन डेस्क: छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा महापर्व है। इस पर्व की झलक अब धीरे-धीरे बॉलीवुड के फिल्मों में भी देखने को मिल रही है। सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के नए गाने में छठ पूजा का खूबसूरत सीन दिखाया गया है, जिसे देखकर दर्शक काफी भावुक हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े: छोटा बजट, बड़ी कमाई! ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में पार किया 300 करोड़ का आकड़ा

अर्घ्य देते नजर आए आयुष्मान और शरवरी

हाल ही में फिल्म का नया टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है। पूरा गाना शादी, प्यार और रिश्तों के रंग से सजा हुआ है, लेकिन इसके आखिरी हिस्से ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। वीडियो में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पानी में खड़े होकर हाथ में सूप लिए सूर्य देव को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। दोनों पारंपरिक तरीके से छठ पूजा करते दिखाई देते हैं। इस सीन को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर यूपी और बिहार के दर्शक इस झलक से फिल्म से जुड़ाव महसूस कर पा रहे हैं। लोगों को गाने में छठ पूजा का यह पारंपरिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म ‘वन’ में भी है छठ पूजा का गाना 

इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘वन’ में भी छठ पूजा से जुड़ा एक गाना रिलीज हुआ था। गाने को यूपी-बिहार के दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी छठ की झलक देखने को मिल रही है।

हिमेश रेशमिया ने किया कंपोज 

गाने की बात करें तो इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और निहाल ताउरो ने गया है। गाने में प्यार को खुलकर अपनाने और रिश्तों को दिल से निभाने का संदेश दिया गया है। फिल्म के इस गाने में छठ पूजा का सीन कहानी में एक भावनात्मक रंग जोड़ता है और इसे खास तौर पर बिहार और यूपी के दर्शकों से जोड़ने वाला हिस्सा माना जा रहा है।

12 साल बाद ‘प्रेम’ की वापसी 

सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के साथ Rajshri Productions का सबसे आइकॉनिक किरदार ‘प्रेम’ पूरे 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। लेकिन इस बार प्रेम का किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहे है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी और अनुपम खेर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। बता दें, कि ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर