हाईकोर्ट में Hemant Soren की क्रिमिनल रिवीजन पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
रांची: झारखंड के CM Hemant Soren से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए दाखिल इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन यानी IA पर दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं। विस्तृत बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत इस IA पर अपना आदेश सुनाएगी।
Highlights:
मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई। मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा और अधिवक्ता शशांक शेखर ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से बहस की गई।
यह मामला रांची के बड़गाईं इलाके में जमीन से जुड़े कथित मामले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों से संबंधित है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने इस मामले में हेमंत सोरेन को आरोपी बनाया है। इसी मामले में रांची की PMLA विशेष अदालत में भी सुनवाई हुई थी।
PMLA कोर्ट के आदेश Hemant Soren ने दी है चुनौती
दरअसल, मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रांची की PMLA विशेष अदालत के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी गई थी। PMLA कोर्ट ने 8 जून को हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर आदेश जारी किया था।
डिस्चार्ज याचिका के जरिए आरोपी की ओर से यह मांग की जाती है कि उपलब्ध सामग्री के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है और उसे मामले से आरोपमुक्त किया जाए। PMLA कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट का रुख किया गया।
हाईकोर्ट में दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका के साथ ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर IA भी दाखिल की गई थी। इसी IA पर बुधवार को सुनवाई पूरी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
जमीन मामले और Hemant Soren से जुड़ा है पूरा विवाद
यह मामला रांची के बड़गाईं में जमीन से जुड़े विवाद से शुरू हुआ था। ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की है। एजेंसी की कार्रवाई और मामले में दर्ज आरोपों को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
मामले में Hemant Soren की ओर से आरोपों को लेकर अदालत में अपना पक्ष रखा गया है। वहीं, ED की ओर से भी मामले में


