Saturday, September 12, 2026

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महासचिव और पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाए गए

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है, जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष और – राजस्थान के राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है. बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के मुख्यमंत्री से बोले राहुल गांधी, ‘डियर हेमंत सोरेन जी छात्रों की मांग जायज है, खुद जाकर मिलिए’

नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री 

नई टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है. इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मति ईरानी, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब और हरीश द्विवेदी की भी एंट्री हुई है. पार्टी ने 8 महामंत्री बनाए हैं, जिसमें दो नेता यूपी के हैं. इनमें स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं. इसके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल और संजय भाटिया को भी महामंत्री बनाया गया है. इसके अलावा बीएल संतोष को महामंत्री (संगठन) और शिवप्रकाश व सौदान सिंह को सह-महामंत्री (संगठन) बनाया गया है.

13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

नई टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा अब तक महामंत्री रहे राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो एम. नागराज, प्रो तारीक मंसूर और मधु चंद्राकार को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी गई है.

नितिन नवीन की इस टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं. तो वहीं एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है. चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर एंट्री दी गई है. दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में मौका मिला है. नई टीम में संगठन और राज्यों के बीच तालमेल को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है.

नई टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री

बीजेपी की नई टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं. इनमें अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है. जिन लोगों को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, उसमें कविता पाटीदार – मध्य प्रदेश, के. सुरेंद्रन – केरल, डॉ. भोला सिंह – उत्तर प्रदेश,
डॉ. प्रदीप वर्मा – झारखंड, जगदीश ईश्वरभाई पटेल – गुजरात, डॉ. संदीप पाठक – दिल्ली, फांगनोन कोन्याक – नागालैंड, संगीता यादव – उत्तर प्रदेश, अनिल एंटनी – केरल, डॉ. एम. वेंकटेशन – तमिलनाडु, मनोज टिग्गा – पश्चिम बंगाल, सिद्धार्थ शंभु – बिहार, डॉ. स्वदेश सिंह – दिल्ली, मृगांका देव बर्मन – असम, रोहन गुप्ता – गुजरात और जय प्रकाश – दिल्ली

नितिन नबीन ने दी बधाई

बीजेपी की नई टीम का ऐलान करने के तुरंत बाद नितिन नवीन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.”
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर