रांची: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को झारखंड बंद की घोषणा के बाद राजधानी के अधिकांश निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रखने की घोषणा की है इसमें डीपीएस यानी दिल्ली पब्लिक स्कूल, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल शामिल है.
इसे भी पढ़ें : छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने की 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा
इसके अलावा दूसरे अन्य स्कूल को भाजपा के एकदिवसीय बंद के मद्देनजर बंद रहेंगे उसमें स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, डीएवी नंदराज बरियातू, संत माइकल प्ले स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोराबादी और कांके, ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी बारिया, डीएवी गांधीनगर और एसआर डीएवी स्कूल शामिल है.


