रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले को लेकर पिछले 9 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को सोमवार को हुए छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान चोट गई जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि आज छात्रों के आंदोलन का 17 दिन था और इस दौरान छात्रों के विधानसभा मार्च में भाग लेने वह एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया था.
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, JPSC-JSSC भर्ती घोटाला का उठाया मुद्दा


