Monday, August 10, 2026

ईडी निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नौ अगस्त को उनके कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी प्रदान की. इस निर्णय के बाद अब राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक ईडी के चीफ पद पर बने रहेंगे. पूर्व में उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा था.

इसे भी पढ़ें : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर JFDCL की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग में आदिवासी जीवन, संस्कृति से जुड़ी फ़िल्मों का प्रदर्शन

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राहुल नवीन की मूल सेवानिवृत्ति तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत इस सेवा विस्तार को स्वीकृति दी है, जिससे वह अगस्त 2027 तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (IRS – इनकम टैक्स कैडर) के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्हें 14 अगस्त 2024 को प्रवर्तन निदेशालय का पूर्णकालिक डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. पूर्णकालिक निदेशक बनने से पूर्व वह एजेंसी में विशेष निदेशक और कार्यवाहक प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर