Monday, August 10, 2026

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर JFDCL की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग में आदिवासी जीवन, संस्कृति से जुड़ी फ़िल्मों का प्रदर्शन

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 एवं 10 अगस्त को आयोजित आदिवासी महोत्सव के तहत आज अमर शहीद चाँद-भैरव मुर्मू मंडप में Jharkhand Film Development Corporation Limited (JFDCL) की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट शुक्रांतो मजूमदार, शिलाजीत सान्याल, नीलांजन बनर्जी, अभिनेत्री कल्याणी खत्री तथा झारखंड के प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक बीजू टोप्पो एवं निरंजन कुजूर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इसे भी पढ़ें : रांची में सरकार की अपील के बाद भी आंदोलन के 17वें दिन आज छात्रों का विधानसभा मार्च, पुलिस की व्यापक तैयारी

उत्कृष्ट शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन

इस अवसर पर आदिवासी जीवन, संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित अनेक उत्कृष्ट शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें EPIL, PANCHABHUTA, PAHADA KUDUK, BURO GHAR, THE GIRL WHO LIVED IN THE LOO, LONG LOST HOME, SONDHAYNI, ANGEN, PAPAYA, SARI SARJOM, LADY TARZEN, EDPA KANA, MAN MELODY तथा DOLLS शामिल रहीं। फिल्म स्क्रीनिंग में बड़ी संख्या में युवाओं एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फिल्म मेकिंग में करियर

कार्यक्रम के दौरान फिल्म मेकिंग में करियर विषय पर एक विशेष पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के शुक्रांतो मजूमदार ने साउंड प्रोडक्शन के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को संस्थान में संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में कौशल विकास के महत्व पर बल दिया।

वहीं, शिलाजीत सान्याल ने कहा कि फिल्म मेकिंग से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम युवाओं के लिए अपने सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक निरंजन कुजूर ने फिल्म निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को रचनात्मकता, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अभिनेत्री कल्याणी खत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का आधार अनुशासन, समर्पण और निरंतर कड़ी मेहनत है। उन्होंने अपने संघर्ष और अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने युवाओं को फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों, करियर के अवसरों और इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

गौरतलब है कि आज 10 अगस्त को युवाओं के लिए एक विशेष मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा, जहाँ उन्हें फिल्म निर्माण संबंधी विषय पर अनुभवी विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और सीखने एवं फिल्म निर्माण की बारीकियों को समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर