क्रिकेट : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय गंभीर फिटनेस संकट से गुजर रही है। टीम के लगभग 13 मुख्य खिलाड़ी चोटिल हैं और इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में इस चोट के कारण आने वाले मैचों के लिए सही प्लेइंग एलेवन चुनना मुश्किल हो रहा है। सबसे बड़ी चिंता स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस्स को लेकर बनी हुई है। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर राहत की खबर है। उनकी रिकवरी में थोरी रुकावट आई थी, लेकिन अब उन्होंने फिर से रनिंग शुरू कर दी है और वह जल्द ही धीरे-धीरे गेंदबाजी का अभ्यास भी शुरू करेंगे।
इसे भी पढ़ें: जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भावह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
जसप्रीत बुमराह इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट से उबर रहे हैं। बुमराह अपने बाएं घुटने में सूजन की समस्या लेकर वहाँ पहुंचे थे। रिहैब के दौरान जॉगिंग और एक पैर वाले कुछ व्यायाम करते समय उन्हें परेशानी महसूस हुई थी, जिसके कारण उनकी रिकवरी में रुकावट आई है। यही कारण है कि अभी भी यह पक्का नहीं है कि वह क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे। बुमराह टेस्ट और सीमित ओवरों दोनों फॉर्मेट के बहुत अहम गेंदबाज हैं, इसलिए भारतीय टीम के लिए उनकी फिटनेस बेहद जरूरी है और मेडिकल टीम उन्हें लेकर कोई भी जल्दबाजी या जोखिम उठान नहीं चाहती है।
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इस समय शारीरिक परेशानियों के कारण मैदान से बाहर हो गए है। इन खिलाड़ियों के न होने से सफेद गेंद के क्रिकेट टीम के पास अच्छे विकल्पों की कमी हो गई है। अब टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट देखने के बाद ही आने वाले मैचों के लिए अपनी अंतिम टीम तैयार करेगी।
इनके अलावा साई सुदर्शन भी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनकी फिटनेस पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है और वहीं स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या से उबर रहे हैं और निर्धारित रिहैब प्रोटोकॉल के तहत अपनी फिटनेस हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वॉशिंगटन टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हैं क्योंकि वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं और इसलिए उनकी पूरी तरह मैच-फिट वापसी टीम संयोजन के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर भी हाल में सावधानी बरती गई है। कोलंबो में ट्रेनिंग के समय गिल की दाहिनी हाथ की रिंग फिंगर पर मामूली चोट लगी थी। इस चोट के कारण उन्हें भारत के अभ्यास मैच के शुरुआती चरण में मैदान से बाहर किया गया था। हालांकि डॉक्टर द्वारा चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया गया है, लेकिन मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाई हुई है ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
भारतीय टीम के सामने आने वाले समय में कई जरूरी मैच और टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले हैं, इसलिए टीम चयन करते समय खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे बड़ा और अहम मुद्दा बन गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानि NCA के डॉक्टर लगातार सभी खिलाड़ियों की सेहत पर नजर बनाए हुए है। इसी के साथ टीम प्रबंधन की पूरी कोशिश यही है कि चोट से ठीक होकर लौटने वाले सभी खिलाड़ियों को बिना पूरी तरह फिट हुए मैदान पर जल्दबाजी में न उतारे जाए और खासकर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों के मामले में पूरी सावधानी बरती जा रही है और उनकी मैच फिटनेस को सबसे ऊपर रखी जा रही है।


