Friday, August 7, 2026

जेपीएससी के तीन सदस्यों को सीआईडी ने भेजा समन, सोमवार को पूछताछ के लिए हुए तलब

रांची: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले की जांच कर रही सीआईडी ने पूछताछ के लिए जेपीएससी के तीन सदस्यों को समन भेजा है और उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है. जिन तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है, उसमें डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद शामिल हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पूछताछ का दायरा क्या होगा और इसमें टीडीपीएल एजेंसी से जुड़े साक्ष्य भी शामिल होंगे. बता दें कि सीआईडी इससे पहले पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से चार दौर की पूछताछ कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें : माओवादी मिसिर बेसरा का करीबी 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने 2 महिला कैडरों के संग किया सरेंडर

बता दें कि डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को दो सितंबर 2021 को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था. इससे पूर्व अगस्त 2021 में झारखंड कैबिनेट की बैठक में इनकी नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद आधिकारिक स्तर पर प्रक्रिया पूरी करते हुए इनकी नियुक्ति की घोषणा की गई थी. सीआईडी की इस कार्रवाई को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर