Friday, August 7, 2026

JPSC परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने अभय तिवारी के ससुर को किया गिरफ्तार, साला फरार

रांची: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने गुरूवार देर शाम गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हथबोर गांव में छापेमारी कर मामले के मुख्य आरोपी व जेल में बंद निलंबित बीएसओ अभय तिवारी के ससुर, जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं, विकास पांडेय को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि विकास पांडेय बदवारा पंचायत के मध्य विद्यालय बरमनबहियार में लंबे समय से सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.

इसे भी पढ़ें : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

सीआईडी ने वहां तलाशी भी ली और कई संदिग्ध दस्तावेजों को बरामद कर विकास पांडेय को अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि सीआईडी अभय तिवारी के दो रिश्तेदार व विकास पांडेय बेटों की तलाश में मौके पर पहुंची थी लेकिन दोनों के फरार होने की स्थिति में सीआईडी ने विकास पांडेय को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि सीआईडी ने उनके दोनों बेटों को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, दोनों पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए. फिलहाल जांच एजेंसी उनके संभावित ठिकानों व अन्य बरामद दस्तावेजों की पड़ताल में जुट गई हैं.

बताया जा रहा है कि सीआईडी अभय तिवारी की इस परीक्षा धांधली में संलिप्तता के बाद उनके करीबियों के संपत्तियों का ब्यौरा खंगालने में भी जुटी है. सूत्रों के मुताबिक अभय तिवारी के ससुराल के अलावा गिरिडीह शहर, देवघर और अन्य जिलों में मौजूद मकानों, जमीनों और व्यावसायिक संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अभय तिवारी की पत्नी रांची में सहायक अनुभाग पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है तो वहीं अभय तिवारी का छोटा भाई भी सरकारी पद पर कार्यरत है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर