Tuesday, June 23, 2026

अभिनेता प्रकाश राज के पास एक से अधिक वोटर आइडी कार्ड, अदलात ने गैर-जमानती वॉरंट किया जारी

बेंगलुरु: बॉलीवुड और साउथ के फिल्मों के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बेंगलुरू के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेम) की अदालत ने अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ़ एक गैर-जमानती वॉरंट (NBW) जारी किया है। अदालत नें ये वॉरंट कई राज्यों के मतदाता पहचान पत्र होने पर जारी किया है।

क्यूँ जारी किया गया वॉरंट?

यह पूरा मामला 2019 में हलासूरु गेट पुलिस स्टेशन में वकील दिलीप कुमार द्वारा शिकायत से जुड़ा है। दरअसल शिकायतकर्ता का दावा है कि प्रकाश राज के पास चर राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं। जिनमें कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल है। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्यवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होनें बेंगलुरू सिटी पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से भी मामले को लेकर संपर्क किया, लेकिन वहाँ से भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अंततः अदालत का दरवाजा खटखटाया।

edit picture

मामले में 48वें एसीजेम की अदालत ने कथित तौर पर दो बार प्रकाश राज को समन भेजकर अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। हालांकि, प्रकाश राज दोनों ही तारीखों पर पेश नहीं हुए। बार-बार समन भेजने के बावजूद उनकी गैरहाजरी को देखते हुए अदालत ने अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया है, जिससे इस मामले में उनकी गिरफ्तारी के संभावना बढ़ गई है। दरअसल चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी नागरिक को देश में  केवल एक ही जगह मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है। शिकायत में प्रकाश पर ये आरोप है कि उन्होंने कई मतदाता पहचान पत्र रखकर इन नियमों उल्लंघन किया है।

ये खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर