रांची: CBSE 12वीं का रिजल्ट आते ही रांची की DPS की छात्रा अवनी केजरीवाल ने देशभर में धूम मचा दी। कॉमर्स स्ट्रीम की अवनी ने 500 में से पूरे 500 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉपर बनने का कारनामा कर दिखाया है। यानी 100% परफेक्ट स्कोर। उनकी इस धमाकेदार कामयाबी से सिर्फ DPS रांची ही नहीं, बल्कि पूरी राजधानी और झारखंड का नाम देश के एजुकेशन मैप पर चमक गया है।
Highlights:
500/500 का जादुई स्कोर
अवनी की मेहनत, फोकस और अनुशासन का नतीजा है ये ऐतिहासिक रिजल्ट। बोर्ड एग्जाम में फुल मार्क्स लाना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने देश के टॉप स्टूडेंट्स को पीछे छोड़कर नंबर 1 की पोजीशन हासिल की और सभी स्टूडेंट्स के लिए सक्सेस का नया बेंचमार्क सेट कर दिया।
रिजल्ट आते ही DPS रांची में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े, मिठाइयां और तालियां – पूरा स्कूल अवनी की इस उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहा है। टीचर्स और क्लासमेट्स का कहना है कि अवनी ने साबित कर दिया कि अर्जुन जैसी एकाग्रता और सही गाइडेंस से इतिहास बनाया जा सकता है।
प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा – ‘गर्व का क्षण’
DPS रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने खुशी जताते हुए कहा, “अवनी का 500 में से 500 लाकर नेशनल टॉपर बनना हमारे पूरे स्कूल परिवार के लिए ऐतिहासिक पल है। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। ये अवनी की लगन और हमारे स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की जीत है।”
उन्होंने अवनी, उनके पैरेंट्स और टीचर्स को बधाई दी और उम्मीद जताई कि अवनी की ये कामयाबी देशभर के लाखों स्टूडेंट्स को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।
DPS रांची ने एक बार फिर साबित किया कि टॉपर बनना इत्तेफाक नहीं होता, उसके पीछे रोज का मेहनत और डेडिकेशन होता है।




