Sunday, June 21, 2026

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का एलान, यशस्वी को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम सिलेक्शन में सबसे चौंकाने वाला फैसला युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर रहा। शनिवार को ही अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शानदार 110 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी को वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है।

जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ न सिर्फ शतक जड़ा था, बल्कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 170 रनों की मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप भी की थी। ऐसे शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें टीम से बाहर रखना हर किसी को हैरान कर रहा है।

विराट कोहली की वापसी, लेकिन फिटनेस पर सस्पेंस

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। बोर्ड के मुताबिक, विराट कोहली तभी मैदान पर उतरेंगे जब वह पूरी तरह फिट घोषित कर दिए जाएंगे। टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें: नीट परीक्षा दोबारा शुरू होने से ठीक पहले क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राहुल गांधी और अभिजीत दिपके

जुलाई में शुरू होगा इंग्लैंड का महामुकाबला

भारतीय टीम जुलाई के महीने में इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी। इस कड़े दौरे पर भारत को मेजबान इंग्लैंड के साथ 3 वनडे मैच और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। बता दें कि टी20 टीम का एलान बीसीसीआई पहले ही कर चुका है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की पूरी वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

आयरलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में बड़ा बदलाव

इंग्लैंड दौरे की घोषणा के साथ ही बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टी-20 टीम में भी एक बड़ा अपडेट दिया है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने उनकी चोट को देखते हुए यह फैसला लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस युवा टी-20 टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

आयरलैंड दौरे के लिए अपडेटेड टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर