Saturday, June 20, 2026

अपनों ने जब उठाया सवाल तो सीएम ने कर दी न्यायिक जांच की घोषणा, मामला भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़ा

पटना : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए कथित पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत मामले पर लगातार उठ रहे सवाल और स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश के बीच शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले की न्यायिक जांच कराने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इसकी जांच करेंगे.

इसे भी पढ़ें : डांस कार्यक्रम के बहाने बुलाकर झारखंड की दो सगी बहनों से पटना में गैंगरेप, 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हेतु हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है. न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है.”

थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बता दें कि बिहार पुलिस ने भोजपुर जिले में एनकाउंटर का कथित वीडियो के सामने आने के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मलाकार समेत चार पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया है. वीडियो में युवक भरत तिवारी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तानता दिखाई दे रहा है. पुलिसकर्मियों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है.

हालांकि पुलिस का कहना है कि बुधवार (17 जून) को युवक भरत भूषण तिवारी ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान तिवारी को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले पर सियासत तेज

भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत पर लगातार उठ रहे सवालों के बाद सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि इस घटना को लेकर जो वीडियो सामने आई है, निश्चित रूप से संदेह पैदा करती है. राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है लेकिन यह काफी नहीं है.

वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मृतक विक्षिप्त था और अंत में उसने अपना हथियार भी फेंक दिया था, तब वहां पुलिसकर्मियों ने किस परिस्थिति में एनकाउंटर किया, इसकी जांच होगी.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर