Saturday, June 20, 2026

लोहरदगा में बॉक्साइट लदे ट्रक ने तीन भाई-बहनों को रौंदा, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से मातम

लोहरदगा : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के मिशन चौक के समीप शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक अनियंत्रित बॉक्साइट लदे ट्रक ने स्कूटी के पास खड़े तीन भाई-बहनों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें रौंद डाला. हादसा इतना भयावह था कि दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भाई ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 जुलाई को 57 नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

मृतकों की पहचान बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार साहू तथा उनकी दो पुत्रियों सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बॉक्साइट लदा ट्रक (संख्या जेएच-08एच-7588) तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्कूटी के पास मौजूद तीनों भाई-बहनों को कुचलते हुए आगे निकल गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दो बहनों की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन बच्चों की असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर