Friday, June 19, 2026

कोलकाता एयरपोर्ट पर वज्रपात: रनवे पर गिरी आकाशीय बिजली, अमीरात विमान बाल-बाल बचा, 2 ग्राउंड स्टाफ झुलसे

कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रनवे पर काम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 2 ग्राउंड स्टाफ गंभीर रूप से झुलस गए। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब अमीरात एयरलाइंस की एक फ्लाइट लैंड कर चुकी थी। दोनों कर्मचारी विमान से यात्रियों का सामान उतारने में लगे थे, तभी गरज के साथ बिजली गिरी और वो उसकी चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

10 जिलों में येलो अलर्ट, वीकेंड में और तेज होगी बारिश

अलीपुर मौसम विभाग ने कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के 10 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार-रविवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी और ये सिलसिला अगले मंगलवार तक चल सकता है।

कोलकाता की सड़कें जलमग्न 

लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। सड़कों पर जलजमाव के चलते ट्रैफिक स्लो हो गया है। स्थिति संभालने के लिए कोलकाता नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है। जलजमाव पर नजर रखने के लिए निगम हेडक्वार्टर में स्पेशल कंट्रोल रूम और कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है। शहर के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारी CCTV और ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए हर इलाके की पल-पल मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि पानी भरने की समस्या का फौरन समाधान किया जा सके।

इसे भी पढे: http://ओट्स का फीका दलिया खाकर बोर हो गए? Weight Loss के लिए ट्राई करें ये 5 चटपटी और टेस्टी रेसिपी

 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर