Wednesday, July 22, 2026

जमशेदपुर के मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग, जलकर हुई खाक

जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बताया जाता है कि उक्त बस प्रतिदिन रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर परिचालन के लिए निकलती थी। घटना के समय भी बस सड़क किनारे खड़ी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर