नई दिल्ली : प बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इस बीच सोशल मीडिया व मीडिया से अलग चुनाव आयोग के आधिकारिक वेवसाइट पर चुनाव परिणामों के रूझान आने शुरू हो गए हैं। सुबह 9 : 30 बजे तक आए रूझानों के अनुसार प बंगाल में 5 सीटों में से बीजेपी 3 और टीएमसी 1 सीटों पर आगे है तो वहीं असम में बीजेपी 14, कांग्रेस 2, असम गण परिषद एक सीटों पर आगे है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के पहले कई जगहों पर हंगामा, वीवीपैट पर्चियों के बाहर मिलने पर भड़की सीपीएम
शेयर बाजार में भी हलचल तेज
देश की राजनीति के लिए अहम माने जा रहे इन चुनावों को लेकर शेयर बाज़ार में भी हलचल दिख रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ कामकाज कर रहे हैं. निफ्टी में 200 से अधिक अंकों की बढ़त है, जबकि सेंसेक्स में 600 अंकों का उछाल है. विश्लेषकों के मुताबिक जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों के रुझान और नतीजे स्पष्ट होंगे, शेयर बाज़ार में और हलचल देखने को मिल सकती है.
कई राज्यों में बीजेपी को मिली बढ़त
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आगे निकलती दिख रही है. डेटानेट के मुताबिक़ टीएमसी 127 सीटों पर और बीजेपी 147 सीटों पर आगे चल रही है.
वहीं असम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस से काफ़ी आगे चल रही है. रुझानों के मुताबिक़ बीजेपी 66 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है. तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की डीएमके 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी एआईएडीएमके 37 सीटों पर आगे है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 21 सीटों पर आगे है. वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (यूडीएफ़) 50 और सत्तारूढ़ लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट 39 सीटों पर आगे है.


