Thursday, August 6, 2026

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में गैर-शिक्षण के 40 पदों पर होगी नियुक्ति, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज डेस्क: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली ने 40 गैर-शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई 2026 से संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iisermohali.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पदों में अधीक्षण अभियंता, उप रजिस्ट्रार, कनिष्ठ कार्यालय सहायक और परिचारक के लिए विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पद शामिल है.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन

सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर– आईआईएसईआर मोहाली के पद पर उम्मीद के पास सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी के साथ बी.ई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं उनके पास संबंधित कार्य 5-10 वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है.

डिप्टी रजिस्टार– इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होना चाहिए. साथ ही उनके पास 5 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव होना जरूरी है.

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट– इस पद के लिए स्नातक डिग्री में कम से कम 50% अंक आवश्यक हैं. जिसमें 4 वर्षों का कार्यालय अनुभव और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति भी जरूरी है.

अटेंडेंट– इस पद के लिए उम्मीदवार मैट्रिक पास या 3 वर्षीय डिप्लोमा किया होना चाहिए. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़े: चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने चलते विमान का इमरजेंसी गेट खोलकर लगाई छलांग

पदों के लिए आयु

सभी विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है. समूह A के लिए स्तर 11,12 और 13 के लिए अधिकतम आयु 50-56 वर्ष तक रखी गई है, जबकि समूह A के लिए 40 वर्ष है. समूह B में स्तर 7 के लिए 38-40 वर्ष और स्तर 6 के लिए 35 वर्ष का आयु निर्धारित की गई है. इसके साथ ही समूह C में स्तर 4 और 5 के लिए 33 वर्ष और स्तर 1 के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष है.

GST के साथ आवेदन शुल्क

अलग-अलग आवेदन शुल्क वर्गों के अनुसार तय किया गया है. सामान्य UR और OBC-NCL उम्मीदवारों को 1100 + 18% GST मिलाकर कुल 1298 रुपये शुल्क देना होगा. EWS वर्ग के लिए 600 रुपये + 18% GST मिलाकर 708 रुपये शुल्क है. वहीं SC, ST, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.

आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iisermohali.ac.in पर जाएं. फिर “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें. जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें. इसके बाद, “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें). फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें. अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर