Friday, June 19, 2026

चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने चलते विमान का इमरजेंसी गेट खोलकर लगाई छलांग

चेन्नई: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने टैक्सीवे पर चल रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे कूद गया। यह घटना एयर अरबिया की उस फ्लाइट में हुई, जो शारजाह से चेन्नई पहुंची थी। विमान में कुल 217 यात्री सवार थे। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई और विमान को टैक्सीवे पर ही रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार एयर अरबिया का विमान रविवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचा था। विमान रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था, तभी एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे कूद पड़ा। इस घटना से विमान में बैठे यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यात्री की पहचान 

फ्लाइट से कूदने वाले यात्री की पहचान मोहम्मद निजामुद्दीन शेरिफ के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। घटना होते ही पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षाकर्मियों ने विमान की जांच की और यात्री को हिरासत में ले लिया। पायलट की ओर से इस मामले में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

पूछताछ में दिया बयान

अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान मोहम्मद निजामुद्दीन शेरिफ ने कई उलझाने वाले बयान दिए। उसने दावा किया कि उसे डर था कि कोई उसे मार डालेगा, इसलिए वह विमान से कूद गया। उसके इस व्यवहार के बाद सुरक्षा एजेंसियों का शक और बढ़ गया। फिलहाल अधिकारी उसकी मानसिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसका किसी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध संगठन से संबंध तो नहीं है।

इस घटना का असर चेन्नई एयरपोर्ट की अन्य उड़ानों पर भी पड़ा। एयर अरबिया की एक दूसरी फ्लाइट, जिसे सुबह 4 बजे शारजाह के लिए रवाना होना था, वह करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से सुबह 7:45 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट, जिसे पहले बेंगलुरु डायवर्ट किया गया था, बाद में वापस चेन्नई लाई गई। यह फ्लाइट पहले सुबह 5:30 बजे लंदन के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी उड़ान सुबह करीब 9 बजे तय की गई।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर