Sunday, April 26, 2026

हजारीबाग में ट्रक-ट्रेलर के बीच दबा कार, 3 बच्चों समेत 6 की मौत; पूरा परिवार खत्म

न्यूज डेस्क: हजारीबाग के चौपारण स्थित दुनआ घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई. बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में लाइनमैन शिव कुमार भुइयां अपने परिवार के साथ कार में गायजी के आमस एक परिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

वे लोग चौपारण की दुनआ घाटी के जोड़राही पुल के पास पहुंची और अचानक आगे चल रही ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसे, वहीं कार सवार लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. दोनों भारी वाहनों के बीच दबने से कार चपटी हो गई और लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक और ट्रेलर के चालक भाग गए.

स्थानीय लोगों की मदद से निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौपारण पुलिस ने कार में धनबाद का नंबर देख वहां के पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी. हादसा बेहद खौफनाक था, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए वहीं शव कार के अंदर ही बुरी तरह से फंस गई थी. पुलिस और एनएचएआई बचाव की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के साथ गैस कटर और अन्य उपकरणों से सभी शवों को बाहर निकाला.

इसे भी पढ़े: तेलंगाना के चारमीनार एक्स्प्रेस में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल

परिवार का एकमात्र पुत्र रंजीव बचा

गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों में यह 5वीं घटना है. कई कोशिशों के बाद भी दुर्घटनाएं नहीं रुक रही है. ब्लैक स्पॉट्स पर नियंत्रण नहीं पाया गया, जिससे यह क्षेत्र राहगीरों की मौत का कारण बन गया है. मृतकों में धनबाद के मधुबन स्थित बुदौरा कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बीसीसीएल शिव कुमार भुइयां, 38 वर्षीय पत्नी रुबी देवी, 12 वर्षीय बड़ी पुत्री सोनी, 9 वर्षीय छोटी पुत्री सुहानी, 7 वर्षीय शिव के साले का पुत्र प्रेम और ससुर के रुप में हुई है. लेकिन परिवार का एकमात्र पुत्र रंजीव कुमार बचा, क्योंकि वह बुदौरा स्थित आवास में ही रुक गया था.

हालत देख फुट-फुटकर रोने लगे लोग

इस हादसे ने उनके कॉलोनी के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. शवों की हालत बयां करने लायक नहीं है. सभी शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां बहुत अंधेरा था जिससे यह मंजर और भी खौफनाक हो गया. मासूम बच्चों के शव तक पहचान में नहीं आ रहे थे.

मौके पर पहुंचे लोगों की हिम्मत तक नहीं हो रही थी कि वे लोग ज्यादा समय तक दर्दनाक दृश्य देख सके. वहीं कई लोग तो मौके पर ही फूट-फूट कर रोने लगे. पुलिस ने बचाव कार्य के बाद शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शवों की पहचान होने तक उन्हें सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर