Thursday, August 6, 2026

बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

पटना: पटना में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। बिहार विधानसभा और सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। धमकी भरे संदेश में दावा किया गया है कि बिहार विधानसभा परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सिविल कोर्ट पटना को भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद वहां भी जांच तेज कर दी गई है। पीरबहोर थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे कोर्ट परिसर की छानबीन की जा रही है। धमकी के बावजूद सिविल कोर्ट का कामकाज फिलहाल सामान्य रूप से जारी है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

धमकी में विस्फोट का समय भी बताया

ईमेल में दावा किया गया है कि विधानसभा में 13 आरडीएक्स लगाए गए हैं और दोपहर 2:15 बजे विस्फोट हो सकता है। साथ ही इसमें साइनाइड गैस के इस्तेमाल की भी बात कही गई है, जिससे खतरे की गंभीरता बढ़ गई है। धमकी भरे संदेश में यह भी कहा गया है कि विस्फोट से पहले विधायकों और आम लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया जाए। इससे सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को और गंभीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर 29 किलो से ज्यादा सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार

विवादित घटनाओं का भी जिक्र

ईमेल में कुछ पुराने मामलों का जिक्र करते हुए पुलिस और राजनीतिक तंत्र पर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही इस धमकी को एक तरह का सबक बताया गया है, जिससे साफ है कि संदेश भेजने वालों का मकसद दहशत फैलाना है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सिविल कोर्ट और अन्य स्थानों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई, लेकिन इस बार भी सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साइबर सेल को भी इस मामले में लगाया गया है। इस तरह की धमकियां भले ही अफवाह साबित हों, लेकिन यह सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर