मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 केन्याई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 29.37 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को पहले से सूचना मिली थी कि केन्या के नैरोबी से आने वाली कुछ महिला यात्री सोने की तस्करी कर सकती हैं। इसी इनपुट के आधार पर एयरपोर्ट पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसका नाम धहाबू ब्लिट्ज रखा गया।
Highlights:
संदिग्ध यात्रियों की हुई जांच
ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध महिलाओं को रोका गया और उनकी गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि महिलाएं सोने को अपने कपड़ों और बैग में छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रही थीं। जांच में कुल 29.37 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इसमें 25.10 किलोग्राम सोने की सिल्लियां और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपये आंकी गई है। एजेंसी के मुताबिक, यह मामला एक संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। महिलाओं को पहले से ट्रेनिंग दी गई थी कि सोना कैसे छिपाना है और एयरपोर्ट की जांच से कैसे बचना है। इससे यह साफ होता है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
कैरियर बनाकर कराई जा रही थी तस्करी
तस्करी करने वाला गिरोह खुद सोना नहीं लाता था, बल्कि पैसों का लालच देकर लोगों को कैरियर बनाता था। ये कैरियर ही सोने को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाने का काम करते थे। यह मामला इस साल मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए सबसे बड़े सोना तस्करी मामलों में से एक माना जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में सोने की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही DRI अब इस तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने लोकभवन में राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
धहाबू ब्लिट्ज नाम का मतलब
इस ऑपरेशन का नाम धहाबू ब्लिट्ज रखा गया है। धहाबू स्वाहिली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ सोना होता है। यह नाम इस कार्रवाई के उद्देश्य को स्पष्ट करता है। मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस बड़ी कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के नेटवर्क को उजागर किया है। एजेंसियां अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-


