Monday, September 28, 2026

नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026, दुनिया भर की टेक हस्तियां होंगी शामिल

नई दिल्ली: नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक होने जा रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस के बाद इस बार भारत इस बड़े वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इस समिट से अंतरराष्ट्रीय टेक बाजार में भारत की बढ़ती ताकत और भूमिका साफ नजर आती है।

कहां होगा आयोजन?

समिट का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई जगहों पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी नई एआई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

दुनिया के बड़े टेक लीडर्स होंगे शामिल

इस समिट में ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। जिनमें सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स, डेमिस हैसबिस, यान लेकुन, योशुआ बेंगियो, डारियो अमोडेई, क्रिस्टियानो आमोन, ब्रैड स्मिथ, एन. चंद्रशेखरन, के. कृतिवासन, सी. विजयकुमार, सलील पारेख, नंदन नीलेकणि, सुनील भारती मित्तल, टोनी ब्लेयर समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि, जेन्सन हुआंग ने आखिरी समय में अपना दौरा रद्द कर दिया है।

प्रधानमंत्री करेंगे स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट में आने वाले टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे। इसके अलावा 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिनमें इमैनुएल मैक्रों और लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा जैसे नेता शामिल हैं। यह समिट भारत के लिए कई मायनों में अहम है। इससे भारत की एआई क्षमता दुनिया के सामने आएगी। विदेशी निवेश और तकनीकी साझेदारी बढ़ेगी। स्टार्टअप और टेक कंपनियों को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आयोजन भारत को एआई क्षेत्र में वैश्विक लीडर बनने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो सकता है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत की तकनीकी ताकत और वैश्विक महत्व को दिखाने वाला बड़ा मंच बन रहा है। दुनिया के बड़े टेक लीडर्स और राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी इस आयोजन को और खास बना रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर