Tuesday, September 15, 2026

रांची : SSC परीक्षा रद्द होने पर आदर्श इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों का हंगामा, अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश

रांची: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित Multi-Tasking (Non-Technical) Staff and Havaldar (CBIC & CRN) Examination, 2025 की प्रथम पाली को तकनीकी कारणों से रद्द किए जाने के बाद रांची के आइडियल इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी गई।

कई छात्र झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी परीक्षा देने पहुंचे थे। दूर-दराज से लंबी यात्रा कर आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार तकनीकी कारणों का हवाला देकर परीक्षा रद्द करना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं और आउटसोर्स की गई निजी एजेंसियों की भूमिका संदिग्ध है। उनका कहना है कि जब तक परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी समस्याएं बनी रहेंगी। कई छात्रों ने आधिकारिक सूचना और स्पष्ट जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि सिर्फ परीक्षा पुनर्निर्धारित कर देना समाधान नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था में सुधार जरूरी है।

SSC की ओर से जारी नोटिस में तकनीकी कारणों से 11 फरवरी 2026 की प्रथम पाली की परीक्षा कुछ केंद्रों पर रद्द किए जाने की पुष्टि की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी है। फिलहाल परीक्षा पुनर्निर्धारण की नई तिथि की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, जबकि अभ्यर्थियों में व्यवस्था को लेकर अविश्वास और असंतोष साफ तौर पर नजर आ रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर