Tuesday, September 15, 2026

ब्रांड फाइनेंस-2026 की वैश्विक रैंकिंग में AIIMS दिल्ली बना दुनिया का छठा सर्वश्रेष्ठ अस्पताल

दिल्ली : भारत के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स, दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ब्रांड फाइनेंस की 2026 गोबल टॉप अस्पताल रैंकिंग में एम्स दिल्ली को दुनिया का छठा सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांड घोषित किया गया है। इस सूची में एम्स ने अमेरिका के Johns Hopkins Medicine और ब्रिटेन के Oxford University Hospitals जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ अपनी जगह बनाई है।

ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स में 79.9 का स्कोर

ब्रांड फाइनेंस की यह रैंकिंग केवल इलाज की गुणवत्ता पर आधारित नहीं होती, बल्कि इसमें क्लिनिकल केयर, मेडिकल रिसर्च, शिक्षा, नवाचार और वैश्विक प्रतिष्ठा जैसे 30 से अधिक मानकों को शामिल किया जाता है। इस सर्वे में दुनिया भर के 2,500 से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की राय ली गई, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।
रिपोर्ट के अनुसार, एम्स दिल्ली ने ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स में 79.9 का स्कोर हासिल किया है।

केयर स्कोर : 76.1
रिसर्च स्कोर : 79.4

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्वालिटी ट्रीटमेंट

ये आंकड़े दिखाते हैं कि एम्स न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्वालिटी ट्रीटमेंट और मेडिकल रिसर्च का भरोसेमंद नाम बन चुका है। 2026 की इस रैंकिंग में जहां पहला स्थान Johns Hopkins Medicine को मिला है, वहीं एम्स दिल्ली का छठा स्थान यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारत का यह सरकारी संस्थान विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम है। एम्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए कहा कि Johns Hopkins और Oxford जैसे संस्थानों के साथ खड़ा होना उनके लिए गर्व की बात है और वे केयर, रिसर्च और टीचिंग में उत्कृष्टता के अपने मिशन पर कायम रहेंगे।

हेल्थ सिस्टम के लिए एक बड़ी पहचान

हेल्थकेयर सेक्टर में ऐसी रैंकिंग का मतलब होता है मरीजों का बढ़ता भरोसा, टॉप मेडिकल टैलेंट की ओर आकर्षण, अंतरराष्ट्रीय रिसर्च फंडिंग और वैश्विक सहयोग। एम्स दिल्ली की यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान, बल्कि पूरे भारत के पब्लिक हेल्थ सिस्टम के लिए एक बड़ी पहचान मानी जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर