Wednesday, July 22, 2026

केंद्रीय बजट 2026 लाइव: वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद गिरा शेयर बाज़ार, 2300 अंकों की गिरावट

नई दिल्ली : रविवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां बजट पेश किया. बजट भाषण में वित्त मंत्री ने वायदा कारोबार पर सिक्योरिटी ट्रांज़ेक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाए जाने की घोषणा की है. उन्होंने फ़्यूचर एंड ऑप्शन में एसटीटी 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव दिया है. वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखी गई.

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नया इनकम टैक्स क़ानून एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स नियमों को और आसान बनाया जाएगा, जिन्हें जल्द नोटिफ़ाई किया जाएगा. इनकम टैक्स फ़ॉर्म को आसान बनाया जाएगा साथ ही रिवाइज़ रिटर्न मामूली फ़ीस के साथ 31 मार्च तक जमा हो सकेगा.

ऑरेंज इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री की घोषणा

वित्त मंत्री ने कहा, “भारत का एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर एक ग्रोइंग इंडस्ट्री है, जिसमें 2030 तक 20 लाख पेशेवर लोगों की ज़रूरत होगी.” वित्त मंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़, मुंबई को 15 हज़ार सेकेंड्री स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव दिया है.

ऑरेंज इकोनॉमी या क्रिएटिव इकोनॉमी, उन सेक्टर्स को कहते हैं जो व्यक्तिगत क्रिएटिविटी, स्किल और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर आधारित होते हैं, जिसमें कला, डिज़ाइन, फ़ैशन, फ़िल्म, संगीत और डिजिटल कंटेंट शामिल हैं.

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में और भी कई घोषणाएं की हैं- इनमें तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे. साथ ही जामनगर में आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की स्थापना, हर ज़िले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव, कृषि क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल होने के अलावा भारत विस्ता नाम से अलग-अलग भाषाओं में इन टूल के उपलब्ध होने की भी उन्होंने बात कही।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर